फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को उपलब्ध कराएं गुणवत्तायुक्त दूध

Sun, 26 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास खंड नरायनपुर के राम मनोहर लोहिया भरेहठा गांव में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बच्चों को बुधवार को गुणवत्तायुक्त दूध देने की        व्यवस्था करें।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे चौपाल में ग्रामीणों ने समाजवादी और विधवा पेंशन में हुए अपात्रों के चयन का मुद्दा उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होनें खाद्यान्न वितरण, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, सुलभ शौचालय सहित अनेक विकास कार्यो की समीक्षा किया। चौपाल में जुटी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक दशा सुधारने के लिए वह स्वयं सहायताघ बसमूह का गठन कर उसके माध्यम से स्व:रोजगार करें और आत्म निर्भर बने। गांव में खराब हैंड पंप को तत्काल ठीक करशए जाने का निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिया गया। प्राथमिक विद्यालय में पढने वालों बच्चों से पूछा कि दूध किस दिन मिलता है। प्रधानाध्यपक को निर्देश दिया कि दूध बुधवार को दिया जाए और उसकी गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर गंभीर कार्यवाही की जाएगी। परियोजना निदेशक राजीव बनकटा ने जानकारी दिया कि गांव में 57 विधवा, 150 समाजवादी पेंशन धारक हैं। इसमें 45 इंदिरा और 32 लोहिया आवास बने है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंहपको निर्देश दिया कि गांव के तालाबों से अतिक्रमण हटा कर उसका सुंदरीकरण जल्द से जल्द कराया जाए। चौपाल में उपजिलाधिकारी चुनार अवधेश मिश्र, तहसीलदार चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन, जिलापूर्ति अधिकारी, प्रधान सुदामा देवी सहित सभी विभाग के अधिकारी, लेखपाल मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्ष आपस में भिड़े
चुनार। लोहिया गांव भरेहठा में लगे जिलाधिकारी के चौपाल से जाते ही गांव के दो पक्ष आपस में शिकायतों को लेकर भिड़ गए और हाथापाई करने लगे।   मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मामला था विकास कार्यों में हुए गोलमाल का। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में पेंशन और आवास में अपात्रों का चयन किया गया है। इस एक पक्ष के लोगों ने  शिकायत करने वालों पर हमला बोल दिया, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ की नौबत पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें