फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता तक पहुंचाएं उपलब्धियां

Sun, 26 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मझवां विधानसभा की बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा बैठक शनिवार को ब्रहमचारी कुआं के पास हुई। समीक्षा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर और पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाएं। कार्यकर्ता सपा सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। जिससे सपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी लोगों को हो सकें।  
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामदुलार राजभर ने कहा कि प्रदेश समाजवादी पार्टी के निर्देश पर एक से 13 अगस्त तक कार्यकर्ता  गांव-गांव और गली-गली साइकल चलाकर योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनपद को समाजवादीमय बना दें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के संगठन में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलबिध्यों को जनता को कार्यकर्ता बताए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक काम करें। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि बूथ, सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी के संघर्ष और मेहनत के बदौलत से ही सपा ने चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि आगामी 2017 में भी सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बैठक में लक्ष्मण उमर, कृपाशंकर यादव, जवाहर लाल मौर्या, सिद्वनाथ, स्वामी शरण दूबे, अभय यादव, नसीम कुरैशी, सलीम बादशाह, इंद्रजीत पांडेय, नागेश उपाध्याय, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें