कटरा कोतवाली क्षेत्र के पथरहिया स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही एक बेलन मशीन को पुलिसकर्मी बंद कराने गए थे। इसे लेकर नाराज व्यापारियों ने गुरुवार की देर रात कटरा कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कोतवाल के साथ नोकझोंक हुई।
इसके बाद सभी एसपी से मिलने गए लेकिन उनके न रहने पर लौट गए। सुबह मंडलायुक्त व डीएम तथा एसपी से मिल कर शिकायत की। बताया कि पुलिस अवैध तरीके से संचालित मशीनों को नहीं हटा रही, लेकिन वैध मशीनों को रोका जा रहा है।
आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय मेटल वेलफेयर ट्रस्ट सहकारिता के सिद्धांत के तहत मिलजुल कर लोगों ने नगर के पथरहिया इलाका स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में बेलन मशीन बैठाया है। इसे कुछ लोग बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार रात मशीन चल रही थी कि इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और मशीन बंद कराने लगे।
मामले की शिकायत कटरा पुलिस से की गई तो कोतवाल सुनील दत्त दूबे उनको मना करने के बजाए मशीन बंद करा दी। दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए और डांटने फटकारने लगे। इससे नाराज व्यापारियों ने कोतवाल की घेराबंदी करते हुए मांगों को रखा।
इस दौरान नाराज लोगों और कोतवाल के बीच नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद व्यापारी कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर निकले। शुक्रवार की सुबह मंडलायुक्त से शिकायत करने पहुंचे तो वहां मौजूद डीएम राजेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने इसे गंभीरता से लिया।
कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में लगी मशीन वैध है लेकिन नगर में नहीं। इस मौके पर शिव कुमार, लवकुमार सिंह, श्याम, मनीष राकेश कुमार, पन्नालाल, पुष्पेंद्र, रामजी, मदनगोपाल, बृजेंद्र , लक्ष्मी, विमल कुमार, रविशंकर, अंशुल, रामबाबू, बसंतलाल, प्रकाश चंद्र, मनोज कुमार, राम कुमार, उत्तम दास, जयराम, विष्णुशंकर आदि शामिल रहे।