फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के इंदीपर्वतपुर गांव के लोगों ने दलित बस्ती से जाने वाले रास्ते को खोद कर बंद करने के खिलाफ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पहले प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी सदर ने नापी कर बनवाने के लिए कहा था, पर गांव के मनबढ़ लोगों ने सरकारी चकरोड कब्जा कर लिया है। वे रास्ते को दूसरे जगह बनवाना चाहते है। पुराने रास्ते में खोद कर गड्ढा कर दिया है। रास्ता न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। गांव के मनगढ़ सरकारी चकरोड नहीं बनने देना चाहते हैं। ग्रामीणों ने सरकारी चकरोड बनाए जाने की मांग की। जिससे लोगों को आने-जाने में होने वाली समस्या का समाधान हो सके। प्रदर्शन करने वालों में राम नरेश, शंभू नाथ, संजय कुमार, सतीश कुमार, प्रेम सागर, शंकर, मीरा, उर्मिल देवी, प्रदीप कुमार, गोलू, शिवा, राजेश, पूजा, नैना, सुंदररी, सुमन, पूनम, पुष्पा, सचिन, महेश, बबिता, पप्पू, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें