फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का मामला गर्माया, हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर मिर्जापुर सेवा समिति ने प्रदर्शन किया। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण सस्थान की सांठ-गांठ करके डोर टू - कूड़ा कलेक्शन योजना में किये गये नियम विरूद्ध वसूली एवं इस योजना की आड़ में किये गये करोडों रुपये का घोटाला किया गया है। साथ ही डोर - टू - डोर कूड़ा कलेक्शन योजना में बिना वर्क आर्डर एव स्वीकृति लेटर के नगर के हजारों घरों से लाखों रुपये की अवैध वसूली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने पत्रक सौंपा और मांग की कि डोर - टू - डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की आड़ में चार माह से नगर की जनता से वसूले गये समस्त धनराशि को राजकीय कोष में जमा कराकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराकर इस घोटाले का पर्दाफाश किया जाय। प्रदर्शन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर , राजमणि दूवे . संजीव शुक्ला, विकास दूबे, आलोक द्विवेदी, रत्नेश विश्वकर्मा, शिवम् सिंह, सैयद मोहम्मद जावेद, संजय गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें