कछवा । क्षेत्र के गडौली गांव के ग्रामीणों की कटका रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से रास्ता के लिए अनिश्चत कालीन भूख हडताल सोमवार को भी जारी रही। जिसमें बुजुर्ग बच्चे युवक व महिलाएं भी शामिल हैं। शासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
बता दें कि गडौली गांव के करहर तारा निवासियों को एन एच टू जीटी रोड पर जाने के लिए रास्ता नहीं है। पहले किसी प्रकार से जान जोखिम में डाल कर रेलवे ट्रैक को पार कर लेते थे पर अब रेलवे विभाग ने ट्रैक के दोनों तरफ कटीले लोहे की तार बिछा दिया है। जिससें रास्ता बंद हो गया हैं। रेलवे ट्रैक के बगल में सोमवार को चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर बच्चों महिलाओं के साथ युवक व पुरुष वर्ग भुख हडताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि यह भूख हड़ताल तब तक चलती रहेगी जब तक कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी उनको यह आश्वासन नहीं देता है कि जल्द ही उनको रास्ते के लिए रेलवे ट्रैक पर फाटक लगा दिया जाएगा।