फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गंदा पानी गिराए जाने का प्रस्ताव खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विट्ठलपुर गांव में नाली बनाकर नाबदान का गंदा पानी तालाब में गिराए जाने के ग्राम प्रधान के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों से मिली शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर रविवार को खंड विकास अधिकारी ने पहुंचकर न सिर्फ मौके का निरीक्षण किया बल्कि ग्राम प्रधान के इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान बस्ती के पास स्थित तालाब में गांव के नाबदान का गंदा पानी गिराए जाने पर उतारु हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम चुनार से कर दी। स्वच्छता का हवाला देते हुए शिकायती पत्र सौंपते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम से उक्त तालाब में गांव का गंदा पानी न गिराए जाने का अनुरोध किया। एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ राकेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ मौका मुआयना बल्कि नाली निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि वैसे ही गांव में दवा आदि का छिड़काव न होने से मच्छरों का साम्राज्य कायम है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नाबदान का गंदा पानी तालाब में गिराए जाने से बस्ती में प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। मार्ग पर भी जलभराव हो जाएगा। बीडीओ ने समस्या से रुबरु होने के साथ ही गांव में बन रहे पंचायत भवन को भी देखा। पंचायत भवन के निर्माण में हो रहे देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें