फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना की बगिया पर राजनीति शुरू, प्रियंका गांधी ने बीएचयू में संघ की शाखा पर उठाए सवाल

Sat, 16 Nov 2019 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के टवीट की तस्वीर
विज्ञापन

बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की डिप्टी चीफ प्राक्टर पर संघ द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट करने के बाद मामला फिर गरमाने लगा है। शनिवार दोपहर प्रियंका ने कहा कि मालवीय जी के आंगन में शाखा का क्या क्या है, सारे कानून तोड़ना आरएसएस का काम है। संघ के लोगों ने प्रियंका गांधी पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह संघ की शाखा के दौरान लगे झंडे को डिप्टी चीफ प्राक्टर द्वारा उखाड़ने पर स्वयं सेवक व छात्र आक्रोशित हो गए थे। छात्रों ने डिप्टी चीफ प्राक्टर पर झंडे का अपमान करने और छात्रों संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में धरना दिया।

संघ के जिला कार्यवाह चंद्रमोहन की तहरीर पर पुलिस ने किरण दामले पर धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। अगले दिन कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने किरण दामले के बचाव में दक्षिणी परिसर पहुंच कर आचार्य प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

दक्षिणी परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने बताया कि किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से हटाकर एग्री बिजनेस असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका कौर के नाम की संस्तुति भेजी गई है। दो दिनों तक मामला शांत चल रहा था। लेकिन प्रियंका के इस ट्वीट पर हजारों लाइक और सैकड़ों रिप्लाई ट्वीट कर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका के इस ट्वीट का संघ के लोगों ने जानकारी का अभाव बताते हुए बेमतलब की राजनीति करने का आरोप लगाया।

आरएसएस के जिला कार्यवाह चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को पता होना चाहिए कि बीएचयू मेन कैंपस में शाखा की शुरुआत मदन मोहन मालवीय ने की थी। उन्होंने परिसर में आरएसएस कार्यालय के लिए संघ भवन की स्थापना की थी। मामले में ट्वीट कर वे बेमतलब की राजनीति कर रही हैं।

संघ के लोगों ने कोई कानून नहीं तोड़ा। संघ ने द्वेष की भावना से कोई कार्य नहीं किया है। ना ही कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया। डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले ने झंडा उखाड़ कर संघ का अपमान किया। इस पर कानून प्रक्रिया अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रियंका गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे अनर्गल ट्वीट कर रही हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले के साथ खड़ी है। मामले में दर्ज मुकदमा हटाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय नेताओं को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया था। मामले को उठाते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। पार्टी मामले पर नजर रखे हुए है। मुकदमा वापस न होने पर राष्ट्रीय नेताओं के निर्देश पर आंदोलन करेगी। किरण दामले पर मुकदमा इसलिए कराया गया क्योंकि वह अनुसूचित जन जाति की महिला है।
विज्ञापन

आचार्य प्रभारी प्रो रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने बताया कि डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से हटाकर दीपिका कौर को बोर्ड में शामिल करने की संस्तुति चीफ प्राक्टर को भेजी गई है। साथ ही किरण दामले का इस्तीफा भी भेज दिया गया है। मेन कैंपस में भी छात्रों का मामला गर्माया है, इसलिए इस्तीफा निर्णय और प्राक्टोरियल बोर्ड की सूची नहीं आई है। इस मामले में बात करने के लिए मेन कैंपस बीएचयू आई हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें