फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के साउथ कैंपस से आरएसएस का उखाड़ा झंडा, डिप्टी चीफ प्राक्टर पर मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Nov 2019 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
RSS
विज्ञापन

मिर्जापुर में बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के खेल मैदान में मंगलवार सुबह संघ की शाखा के दौरान लगे झंडे को डिप्टी चीफ प्राक्टर ने उखाड़ दिया। इससे नाराज स्वयं सेवक छात्रों ने झंडे का अपमान करने और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप में डिप्टी चीफ प्राक्टर के निलंबन के लिए प्रशासनिक भवन में धरना दिया।

विज्ञापन


इस पर डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दांबले ने इस्तीफा देकर माफी मांग ली। जिला कार्यवाह चंद्रमोहन की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दक्षिणी परिसर में सात साल से संघ की शाखा लग रही है। मंगलवार सुबह छात्र खेल मैदान में संघ का ध्वज लगाकर योग-प्राणायाम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दांबले ने ध्वज उखाड़ दिया। इस पर स्वयंसेवक संघ के सदस्य और छात्र डिप्टी चीफ प्राक्टर पर ध्वजके अपमान का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

छात्रों ने डिप्टी चीफ प्राक्टर के इस्तीफे और अगले दिन शाखा में ध्वज को लगाने की मांग की। सूचना पर देहात कोतवाल पहुंचे और दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि झंडा हटाने को लेकर विवाद हुआ था। डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने माफी मांग ली है।

बीएचयू के साउथ कैंपस के डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दांबेल ने बताया कि खेल मैदान के ट्रैक पर छात्र योग कर रहे थे। वर्तमान माहौल को देखते हुए उनसे ध्वज हटाने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं हटाया। इस पर झंडा निकालकर अटेंडेंट सतीश को दे दिया गया। झंडे का अपमान नहीं किया गया है। बस उन्हें खेल मैदान पर झंडा लगाकर शाखा लगाने से मना किया गया है। 10  वर्ष से साउथ कैंपस में हूं। खेल मैदान में शाखा नहीं लगती थी।  अपना इस्तीफा चीफ प्राक्टर ओपी सिंह को भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी मिर्जापुर डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि दक्षिणी परिसर में सात वर्ष से संघ की शाखा लग रही है। ऐसे में डिप्टी चीफ प्राक्टर को ध्वज नहीं हटाना चाहिए था। ध्वज हटाने से स्वयं सेवकों की धार्मिक भावना आहत हुई। जिला कार्यवाह की तहरीर पर धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें