फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Mon, 22 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव रेशम ने रविवार को लखनऊ से जनपद पहुंचने के बाद विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को डांट पिलाते रहे।
विज्ञापन


टाड़ गांव में बन रहे सालिड वेस्ट मैनेजमेंट की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को दिया।

लालगंज ब्लाक में जनरेटर नहीं चलने पर बीडीओ और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सीएमओ को फटकार लगाई। साथ ही कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

पीएचसी लालगंज के बगल के आवास पर ठेकेदार का कब्जा रहने की जानकारी होने पर तत्काल उप जिलाधिकारी को कब्जा हटवाने को कहा। प्रमुख सचिव रेशम नवतेज सिंह लखनऊ से चलकर साढ़े तीन बजे सीधे टाड़ गांव पहुंचे।

इस दौरान नगर पालिका का बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट की जांच की। खुले में पड़े मशीनों को तत्काल मोटी पन्नी से ढकने का निर्देश कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को दिया।
विज्ञापन


वहीं फर्श की गुणवत्ता खराब देख भड़क उठे। साथ ही एडीएम वित्त व राजस्व को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिए। शाम साढ़े चार बजे सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन लालगंज पहुंचे।

रैना बसेरा में ताला बंद होने पर नाराजगी जताई। साथ ही ताला बंद होने का कारण पूछा तो कर्मियों ने बताया कि इसमें बैठक की जाती है। वहीं रैन बसेरा का टीन शेड खराब देख प्लास्टिक लगाने का निर्देश दिया।

 फर्श पर दरी बिछाने एवं 10 से 12 कंबल रखने को कहा। प्रमुख सचिव के निर्देश पर तत्काल प्रभारी चिकित्सक पीके गुप्ता ने प्लास्टिक लगवाया। औषधि वितरण केंद्र में दवाओं के स्टाक रजिस्टर को देखा।

बच्चों के वार्र्ड में पुराने चद्दर को बदल नया चददर लगाने को कहा। अस्पताल की गलियों व बाथरुम में बल्ब नहीं होने पर चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई।

साथ ही बाथरुम में बाल्टी रखने व टोटियों को बदलने  और अवकाश के दिनों में ओपीडी खुला रखने का आदेश दिया। इस दौरान मरीजों द्वारा बताया गया कि बाथरुम के उपर रखी पानी की टंकी खराब हो जाने से पानी नहीं आ रहा है।

जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी पर जमकर विफरे। स्टोर में रखे सयंत्रो को यथास्थान पर लगाने को कहा। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय व पशु अस्पताल केंद्र पर व्याप्त गंदगी और घास फूस को साफ कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


 इस दौरान बीडीओ व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को डांट पिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह,सीएमओ आरसी गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें