फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन के गार्ड रूम में गंदगी दिखने पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन ने शनिवार को शाम को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बारी-बारी से तीनों प्लेटफार्मों व वहां स्थित दुकानों को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां लगे दुकान को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान से निर्माण कार्य में परेशानी आएगी। इसलिए उसे हटाने को कहा गया है। इसके बाद वे टिकट आरक्षण काउंटर पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारी से पूछा कि प्रतिदिन कितने टिकट बनते हैं। कर्मचारी ने बताया कि 250 के करीब टिकट बनते हैं। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड रूम का निरीक्षण किया। वहां गंदगी मिलने पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने नाराजगी जताई। अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि प्रयागराज से यूरिया लेकर गाड़ी वाराणसी जा रही है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार और एसके अकेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें