फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उद्यमियों के उत्पादों को जेम से जोड़कर बड़ा बाजार उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री की मंशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के छोटे-बड़े उद्यमियों और कारीगरों के लिए जेम प्लेटफार्म तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को जेम संवाद मेला का आयोजन हुआ। मेले में मिर्जापुर के अलावा गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज सहित अन्य जिले से आए उद्यमियों ने अपना-अपना स्टॉल सजाया। जेम संवाद मेले में छोटे-बड़े कुल 400 से अधिक उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

जेम संवाद मेंले का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच उद्यमियों के उत्पादों को जेम पोर्टल से जोड़कर दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ जाते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा जेम पोर्टल प्रधानमंत्री की इन्हीं अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा जेम एक ऐसा प्लेटफार्म है जो देश के उद्यमियों, कारीगरों, बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों को देश के लगभग 1.20 लाख सरकारी खरीदारों से जोड़ने का काम करता है। सभा को छानबे विधायक रिंकी कोल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृज भूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने संबोधित किया। इस अवसर पर सीईओ जेम पीके सिंह, एसीईओ जेम अजीत बी चब्हाण, एसीईओ जेम वाईके पाठक, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, आईआईए मंडलीय सचिव मोहनदास अग्रवाल, कल्याण अग्रहरी, विश्वनाथ अग्रवाल, आईआईए अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल, आशीष बुधिया सहित अन्य मौजूद रहे।

पीतल और कार्पेट स्टाॅलों का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
मेले में केंद्रीय राज्यमंत्री, जिलाधिकारी ने भ्रमण कर स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने जिले के पीतल व कार्पेट के उत्पादों को सराहा। जिलाधिकारी ने स्टॉल पर सजे पत्थर से बने नक्काशीदार सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन


खिले उद्यमियों के चेहरे
मेले के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा अपने संबोधन के दौरान मंच से जिले के प्रमुख उद्यमियों और व्यवसायियों का नाम लेकर पुकारे जाने पर उद्यमियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इतना ही नहीं ऐसे कई उद्यमियों ने खड़े होकर मंत्री का अभिवादन भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें