हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया और घर पर ट्रैक्टर खड़ा कर टायर में लगे खून को धो देने की बात भी सामने आई है। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर रात मौत की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया।
मृतक के पीछे एक ढाई वर्ष की पुत्री आकृति और एक वर्ष का पुत्र कृष्णा है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही पिता राजेश यादव, मां सरोज देवी, पत्नी संगीता देवी और छोटे भाई घनश्याम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।