फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पूरे दिन चलती रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए 19 नवंबर को सुबह से पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना होंगी। नगर के बथुआ स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में ड्यूटी कक्ष, मेडिकल कक्ष व विश्राम कक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही 22 काउंटरों की व्यवस्था की गई है, जहां से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व अन्य स्टेशनरी के सामान आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में कुल 262 मतदान केंद्रों पर 442 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर विधानसभा क्षेत्र के 399259 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 211105 पुरुष और 188136 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 18 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 6175 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से आठ टीमें गठित की गई हैं। इनमें उड़न दस्ता, स्थायी निगरानी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण तथा व्यय अनुवीक्षण व काल सेंटर टीम शामिल हैं।
उधर, मझवां विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को तीन जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है। मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 19 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच जाएंगी। मतदान 20 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें