फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित ग्रामीणांचलों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। शिवालयों की साफ-सफाई के साथ ही मंदिरों की रंगाई-पुताई का काम अंतिम दौर में हैं। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ उस दिन लगने वाले मेले को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
विज्ञापन

नगर के रैदानी कालोनी स्थित श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ ही साथ दूर-दराज से यहां भक्त पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया जाता है। इसी तरह महाशिवरात्रि पर बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव पर दर्शन व पूजन के साथ ही शिव बारात निकाली जाती है। सत्तीरोड स्थित श्रीबूढ़ेनाथ महादेव पर भी दिनभर दर्शन-पूजन व जलाभिषेक आदि किया जाता है। यहां से पालकी यात्रा भी निकाली जाती है। जो नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिसुंदरपुर स्थित गजानंद मंदिर, छानबे विकास खंड स्थित बदेवरानाथ, हलिया विकास खंड स्थित कोटारनाथ शिवमंदिर के अलावा विंध्याचल शिवपुर स्थित श्रीरामेश्वर महादेव का दर्शन व पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें