फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, मतदान आज

Sat, 28 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के पहले चरण के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में 206 ग्राम पंचायत और 2706  सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। पहले चरण में सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

पार्टियों की रवानगी के दौरान वाहनों की कमी मिली। जिसके कारण पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए अधिकारी परेेशान दिखे। वहीं मतदान के लिए जा रही पोलिंग पार्टियों ने ट्रक देखकर नाराजगी जताया।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों में महिलाओं को बैठने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विकास खंड सिटी के पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुक्रवार को पालीटेक्निक परिसर से हुई। पालीटेक्निक परिसर में प्रात: आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान कार्मिक पहुंचने शुरु हो गए थे।

मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अपनी निगरानी में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। जिसके लिए स्वयं जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दे रहे थे।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पालीटेक्निक कालेज के सामने पंडाल बनाया गया था। पंडाल से पीठासीन और मतदान अधिकारियों का मिलान करके वाहनों पर भेजा जा रहा है।

कुछ मतदान कार्मिकों के देर से पहुंचने के कारण पोलिंग पार्टियों की रवानगी में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ वाहन चालकों द्वारा पोलिंग पार्टियों को ले जाने में आनाकानी की जा रही थी।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान आरओ कैफ सिद्दकी, नगर मजिस्ट्रेट आंनद कुमार, एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह, बीडीओ भावना यादव सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट थानाध्यक्ष देहात शफीक अहमद आदि रहे।

चील्ह संवाददाता के अनुसार विकास खंड कोन में मतदान के लिए शुक्रवार को  मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया से 134 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। कोन को एक  जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है।

आरओ नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी  पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है।

कछवां संवाददाता के अनुसार विकास खंड मझवां में प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को राजकीय कन्या विद्यालय कछवां के प्रांगण से रवाना हुई। मझवां ब्लाक को एक जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान आरओ राम प्रकाश राना, एसडीएम आदि मौजूद रहे।

सीखड़ संवाददाता के अनुसार विकास खंड सीखड़ में श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कालेज हांसीपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सीखड़ में चुनाव के लिए एक जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है।

आरओ आरके सिंह की निगरानी में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस दौरान एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा, बीडीओ बालेश्वर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें