फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधान के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरौठी पाण्डेय के प्रधान के बेटे की 26 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन पर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कान्हा सिंह के मौत होने पर लोगाें ने सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन

कुरौठी पांडेय के प्रधान दिवाकर सिंह के छोटे बेटे कान्हा सिंह (26) को बृहस्पतिवार को दस्त शुरू हुई थी। दो बार शौच गए थे। तीसरी बार शाम को चार बजे शौचालय गए तो काफी देर होने के बाद बाहर नहीं निकले। परिजन दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ कर देखे तो वह गिरे पड़े थे। परिजन तत्काल गोपीगंज अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। शव घर आते ही माता संजू सिंह, पत्नी लाडो सिंह बिलखते हुए बेसुध हो गई। गांव में मातम छा गया। गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कान्हा सिंह दो भाइयों में छोटे थे। पत्नी लाडो ने 20 दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। प्रधान के पुत्र के असामयिक निधन पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव, दिलीप पाठक, गोवर्धन सिंह, राम अवध पांडेय आदि प्रधान ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें