भार उठाती पावरलिफ्टिंग की खिलाड़ी। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पावरलिफ्टर स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे है। कोच निधि पटेल खिलड़ियों को प्रतियाेगिता के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं। कोच निधि पटेल ने बताया कि इस समय 30 खिलाड़ी सुबह शाम प्रशिक्षण ले रहे हैं। तैयारी करने वालों में चार लड़कियां हैं। जून में पावर लिफ्टिंग की स्टेट प्रतियोगिता है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
प्रतियोगिता के लिए पृथ्वी यादव, शनि गौतम, वंदना यादव, किरण विश्वकर्मा, आदिति सिंंह, अशोक, शुभम, विजय मौर्या तैयारी कर रहे हैं। भार उठाने का कौशल सिखाया जा रहा है। इससे खिलाड़ी जिले के लिए अधिक से अधिक मेडल जीतकर आएं।