फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चों को मिड डे मील परोसने के पहले होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय और अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में अब प्रतिदिन मध्याह्न भोजन को बनाने के बाद परोसने से पहले उनकी जांच की जाएगी। इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक और एमडीएम प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 5612 रसोइया हैं। यह जिले में 1829 परिषदीय विद्यालय हैं और 24 सहायता प्राप्त विद्यालयों में जो मिड डे मील बनाती हैं। इन रसोइयों का नवीनीकरण करना बाकी है। इसके अतिरिक्त राजकीय माध्यमिक और अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में भी एमडीएम का संचालन होता है। अब निर्देश दिया गया है कि भोजन बनने के बाद व परोसने के पहले प्रधानाध्यापक और एमडीएम प्रभारी उस भोजन को चखेंगे। उसकी गुणवत्ता आदि की जांच करेंगे। उसके बाद ही बच्चों को वह भोजन परोसा जाएगा। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को एमडीएम की गुणवत्ता व मानक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें