फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी में हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव में सोमवार की शाम को आग लगने से मड़हे में सो रहे दो बहन और एक भाई की जलकर मौत के मामले में मंगलवार को दो डाक्टर के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार खेती करता है। उसे दो पुत्री और एक पुत्र है। सोमवार की शाम को जितेंद्र की पत्नी सुभावती अपने तीन बच्चों सुनैना (7), हर्षित (5) व रानी (3) को लेकर खेत की ओर गईं थी। शाम को साढ़े चार बजे के करीब सुभावती खेत में एक ओर धान ओसा रही थी। हर्षित और रानी मड़हे में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक बादाम भुनने के लिए सुनैना ने मड़हे के पास पुआल को जलाया। पुआल में आग धधकने लगी तो सुनैना भी मड़हे में चली गई। पुआल में लगी आग ने मड़हे को अपनी जद में ले लिया। इससे मड़हा धू-धू कर जलने लगा। मड़हे की आग की चपेट में आकर तीनों बच्चों की जलकर मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को डा. रियाजुद्दीन और डा. महेंद्र चौधरी के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें