फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय और उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले से डीजीपी प्रशंसा चिन्ह के लिए 39वीं वाहिनी सेना नायक सुभाष चंद शाक्य को गोल्ड, सीओ सिटी सुधीर कुमार को सिल्वर मेडल के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का चयन उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा चिन्ह के लिए चुना गया है। सभी को 15 अगस्त के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह के लिए भदोही जिले के मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्याम शंकर ओझा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस रामसूरत यादव (संबद्ध रेंज कार्यालय) को चुना गया है। सराहनीय सेवा चिन्ह के लिए विंध्याचल रेंज कार्यालय से निरीक्षक गोपनीय श्याम कुमार निगम, भदोही से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेश सिंह यादव, मिर्जापुर से मुख्य आरक्षी चालक बालकरण सिंह, भदोही से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस परशुराम सिंह, मिर्जापुर से मुख्य आरक्षी चालक रूद्रेश पांडे को चयनित किया गया है। रेंज से डीजीपी प्रशंसा चिन्ह में एसपी सोनभद्र आशीष कुमार श्रीवास्तव और एसपी भदोही रामबदन सिंह, सीओ सिअी मिर्जापुर सुधीर कुमार सिल्वर मेडल के लिए चुना गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर प्रदान प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल उप निरीक्षक नागरिक पुलिस धीरेंद्र कुमार ओझा जनपद भदोही संबद्ध परिक्षेत्रीय कार्यालय, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सच्चिदानंद शुक्ला जनपद भदोही, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्रीनाथ मिश्र जनपद सोनभद्र को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें