उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकी देते हुए चश्मा लेकर जा रहा है। दुकानदार कह रहा है कि सर, तमीज से बात करिए लेकिन पुलिसकर्मी उसे देखे लेने...की धमकी देते हुए बाहर निकल गया।
Mirzapur News: मिर्जापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रमई पट्टी स्थित एक चश्मा दुकान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चश्मा लेने पहुंचे एक निरीक्षक बिना पैसा न देकर दुकानदार को धमकी देता नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी बिना पैसा दिए चश्मा लेकर चला गया।
विज्ञापन
वीडियो में बातचीत में पता चल रहा है कि पुलिसकर्मी ने चश्मा बनाने के लिए दिया था। चश्मा लेने आया पुलिसकर्मी बिना पैसा दिए चला गया।
वहीं, सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि पुलिसकर्मी ने चश्मा के लिए एडवांस पांच हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह चश्मा नहीं आया। पुलिसकर्मी ने चश्मे के बदले दूसरा चश्मा बनाने को कहा। उसके बदले दुकानदार और पैसे मांग रहा था। पुलिसकर्मी ने कहा कि जो पैसा जमा है उसी से काट लेना, बाकी चश्मा आएगा तो पैसा दिया जाएगा। बाकी और कोई मामला नहीं है।