फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के बाद पीड़ित को पकड़ कर ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पहुंचे पीड़ित को हवालात
विज्ञापन

खाद्यान्न मांगना पड़ महंगा
पिटाई के बाद पीड़ित को पकड़ कर ले गई पुलिस
मड़िहान। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकानदार से राशन मांगने की जिद्द लाभार्थी को महंगा पड़ा। खाद्यान्न की मांग कर रहे युवक की वितरक ने पिटाई कर दी। कोटेदार की शिकायत करने करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनो पक्ष को लाकअप में डाल दिया। पीड़ित युवक की पत्नी ने कोटेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए पति को छोड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे पटेवर गांव निवासी लल्लन सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न लेने गया था। पत्नी अनिता का आरोप है कि तीन दिन से बहाना बनाकर उसके पति को वापस कर दे रहा था। दुकानदार लगातार बराबर खाद्यान्न नहीं आने की बात बताकर राशन देने से आनाकानी कर रहा था। सोमवार को लल्लन दुकानदार से खाद्यान्न की मांग करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दुकानदार रमेश यादव ने खाद्यान्न की मांग कर रहे युवक लल्लन की पिटाई कर दी। कोटेदार की शिकायत करने थाने गया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें