फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
चुनार में कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चुनार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के सराय टेकौर मोहल्ला स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नीट धांधली में मृत छात्र-छात्राओं के प्रति कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, पार्क से बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें नगर भ्रमण करने से रोक दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट लीक होने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पिटाई से हुई आहत होकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि मार्च निकालने के लिए तहसील प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मसूर अहमद, नगर अध्यक्ष आदित्य पदयात्री, गुलाबचंद पांडेय, नियाज अहमद, अमरनाथ साहनी, उत्कर्ष मिश्रा, प्रतीक त्रिपाठी, अफसर अली, राजेश मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें