फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विदेशों में संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए दीक्षित बंधु सम्मानित

विज्ञापन
भारतीय संस्कृति के विदेशों में प्रचार-प्रसार के लिए दीक्षित बंधु सम्मानित करते नगर विधायक।-संवा
विज्ञापन
विंध्याचल। सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव समिति की ओर से शनिवार शाम विंध्याचल स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड में भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले कृष्ण प्रताप दीक्षित और रामनिवास दीक्षित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए वसुधैव कुटुंबकम के संदेश को आगे बढ़ाने में दीक्षित बंधुओं का योगदान उल्लेखनीय है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान मिर्जापुर के लिए गौरव की बात है। अध्यक्षता करते हुए कृष्णकांत द्विवेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा और पश्चिमी ज्ञान प्रणाली के अंतर पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भारत में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि उसे प्राप्त करने और मानव कल्याण में उपयोग करने की प्रक्रिया को भी समान महत्व दिया जाता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, डॉ. एस.एन. पाठक, डॉ. नीरज त्रिपाठी, साहित्यकार गणेश गंभीर, सतीश चतुर्वेदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें