फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक नवंबर से समूह की महिलाएं करेंगी सर्वोदय विद्यालयों में मेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मड़िहान व जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में एक नवंबर से समूह की महिलाएं मेस का संचालन करेंगी।
विज्ञापन

इसमें गायत्री स्वयं सहायता समूह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मड़िहान तथा विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में मेस का संचालन करेंगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए बृहस्पतिवार को सहमति दे दी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास ने बताया कि इसके लिए समूह को सूचित कर दिया गया है। कि वे एक नवंबर को सुबह से अनिवार्य रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन व नाश्ता की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक दृष्टिकोण से गुणवत्ता पूर्ण भोजन व नाश्ता की व्यवस्था ससमय कराया जाना अति संवेदनशील कार्य है, किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें