कछवां। घर से भागे प्रेमी युगल को बुधवार को परिजन थाने लेकर आए। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने परिजनों से बात करने के बाद दोनों की थाने में शादी करा दिया।
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दूसरे गांव की युवती से प्रेम करता था। घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए सोमवार को दोनों घर से भाग गए। बुधवार को लड़के के मामा ने प्रेमी और प्रेमिका को सारनाथ वाराणसी से दोनों को बरामद किया। दोनों शादी करना चाहते थे। तो लड़के का मामा दोनों को लेकर कछवां थाने पहुंचे। प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दिया। सभी लोग थाने पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर बातचीत किया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी कराने का सारा इंतजाम किया गया। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक साथ रखने के लिए मंजूर था। इसके बाद थाना परिसर में स्थित भगवान शंकर जी के मंदिर में रीति-रिवाज के साथ पंडित को बुलाकर विवाह संपन्न कराया गया। शादी के बाद वहां मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।