जिगना। जिगना पुलिस को सोमवार देर रात किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर सूचना दी कि चेहरा गांव में हत्या हो गई है। पुलिस हत्या की बात सुनते ही छानबीन शुरू की तो मामला फर्जी मिला। फोन करने वाले का फोन बंद हो गया।
सूचना पर पुलिस रात में घंटों हलाकान रही। गलत सूचना होने पर राहत की सांस ली। इसके पहले भी दो बार हत्या की फर्जी सूचना 112 पीआरवी पर ग्राम बरबटा व छतरीपुर के लिए दी गई थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी को हत्या होने की फर्जी सूचना मिली थी।