विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के अमरावती पट्रोल पंप के पास गुटका न देने पर दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। छानबीन में जुटी पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे है। जिससे लग रहा है कि 20 दिनों बाद पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में सफल होगी।
विज्ञापन
11 अप्रैल की रात को बाइक सवार तीन बदमाश किराना और आटा चक्की की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान बाइक सवारों ने गुटका मांगा। गुटका न देने पर गोली मारकर 55 वर्षीय राधेश्याम मौर्या की हत्या कर दी। राधेश्याम के पुत्र राजेंद्र मौर्या ने विंध्याचल कोतवाली में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी, पर उसे सफलता नहीं मिली। घटना के 19 दिन बाद पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।