फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व वित्तमंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री को पत्र लिखकर महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटाने की मांग की है। यह जानकारी देते हुए पथरहिया स्थित खाद्य विभाग कार्यालय परिसर में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक में महंगाई भत्ते पर रोक पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे कोरोना से लड़ने में लगे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि कर्मचारी स्वयं एक दिन का वेतन पीएम फंड में दान कर रहे हैं लेकिन सरकार के इस निर्णय से कर्मचारी आहत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बुधवार को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वीडीओ कांफ्रेंसिंग कर महंगाई भत्ते पर लगी रोक के संबंध में प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। इस अवसर पर कमलकुंज चौबे, सतीश मिश्रा, रामकृष्ण दुबे, डा. आशुतोष उपाध्याय, अर्चना मिश्रा, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें