फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस, नदी से बाहर निकाला तो जिंदा था

विज्ञापन
राजगढ़ नदिहार ग्राम के बीच निकली बकहर नदी में मिला व्य​क्ति । स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़-नदिहार ग्राम के बीच निकली बकहर नदी में मृत व्यक्ति के मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बिहार निवासी अशोक कुमार जिंदा मिला। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी बारिश से इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार सुबह मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों को राजगढ़ बकहर नदी पुल के पास एक पेड़ के नीचे पानी के बीच एक व्यक्ति दिखा। लोगों ने नदी में बहकर आए मृत व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला तो वह जिंदा निकला।
मृत व्यक्ति की सूचना पर धीरे-धीरे भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अशोक को पानी के बीच से निकलवाकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी बिहार बताया। उप निरीक्षक पुरंजय चौबे ने उसे सूखे कपड़े पहनाए। भोजन के बाद उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अशोक को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि नदी में आए व्यक्ति को निकलवाकर इलाज कराया गया। मृत व्यक्ति के मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें