मिर्जापुर। नागरिक उड्डयन मंत्री राज्य सरकार नंद गोपाल नंदी शनिवार को धुंधी कटरा स्थित बिनानी धर्मशाला में व्यापारियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को पांच ट्रिलियम डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। इसे पूरा करने के लिए लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का खात्मा कर व्यापार को समृद्ध करने के लिए उत्तम माहौल बनाया है।
कहा कि प्रदेश में जहां इंधन निर्भयता के साथ व्यापार करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर है। वहीं, सरकार की सभी लाभकारी नीतियों का लाभ मिल रहा है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार के दौरान पूरे प्रदेश के आम जनमानस में डर और भय का माहौल था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, देश को लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात दे रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट शामिल हैं। प्रदेश में पहले दो एयरपोर्ट थे। लेकिन अब नौ एयरपोर्ट हैं। जल्द ही इसकी संख्या 17 होगी। पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य अपना प्रदेश होगा। कहा कि कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल आठ जनवरी को कानपुर में आयोजित होने वाले व्यापारी समाज एवं वैश्य समाज के प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन 'आगाज 2022' निराला नगर कानपुर में भाग लेंगे। बैठक में अजय केसरी प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज, सुभाष गुप्ता उर्फ नाथू मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल, श्यामसुंदर केसरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, अमरेश कुमार केसरी, गोपाल केसरी शामिल रहे।