मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये जिले को अवार्ड दिया गया है। शुक्रवार को इसके लिए एनआईसी में आनलाइन कार्यक्रम हुआ। पीएम मोदी ने आनलाइन संबोधन में कहा कि यह योजना उन लाखों गरीबों के लिए है जो अब तक झोपड़ियों व कच्चे मकानों में रहते थे। कहा कि यह योजना 2022 तक चलेगी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर धन्यवाद दिया गया। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, एडीएम यूपी सिंह, चारो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
इनसेट
पहले भी मिल चुका है अवार्ड
मिर्जापुर। जिले में विकास कार्यों में अच्छी प्रगति आई है। इसके पूर्व कोविड-19 के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कोरोना जाँच, कोविड अस्पतालों में मरीजों के देख भाल, एवं लाकडाउन के दौरान श्रमिकों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा व उनके घरों तक नि:शुल्क राशन वितरण आदि कार्यों के लिये स्काच अवार्ड तथा जल संरक्षण कार्य के लिए किए गए कर्णावती नदी का पुनरोद्धार एवं जिले के तालाबों की खोदाई कर जल संरक्षण के लिये किये गए कार्यों के लिये भी जनपद को अवार्ड प्राप्त हो चुका है।
इनसेट
पीएम आवास योजना शहरी एक नजर में
पंजीकृत- 37600
जियो टैगिंग- 28000
प्रथम किस्त- 18100
प्रक्रियाधीन- 2372
द्वितीय किस्त- 12963
प्रक्रियाधीन- 1182
तृतीय किस्त- 8300 - पूर्ण
प्रक्रियाधीन- 1516