फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का विकास व प्रगति ही जनप्रतिनिधियों का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नए वर्ष पर जनप्रतिनिधियों ने जिले और नगर के विकास का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि जनता ने उनको सेवा का अवसर प्रदान किया है तो वे इस कार्य को पूरे मनोयोग से करेंगे।
विज्ञापन

चाहे सांसद हो, मंत्री हो, विधायक हों या फिर नगर पालिकाध्यक्ष सभी अपने क्षेत्र में काम करने के प्रति उत्सुक रहे। शुक्रवार को सुबह होते ही जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया। सुबह वे अपने कार्यालय में बैठे और लोगों से मिलते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने उनको नए वर्ष की मुबारकबाद दी।
इनसेट
लोकसभा सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि जिला सहित पूरे पूर्वांचल में गरीब व कमेरा समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। जिला में विश्वविद्यालय की स्थापना हो। इसका पूरा प्रयास होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योजनाएं चल रही हैं। उसका भी पूरा लाभ जनता को मिले। पिछड़े लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए उनको मिल सके। इसके लिए भी उनका प्रयास होगा।
विज्ञापन

इनसेट
जिले को प्रदेश का नंबर एक जिला बनाना है
प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जिला को विकास के पहले पायदान पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि जिला इस समय तीव्र गति से विकास कर रहा है। जिले को राष्ट्रीय स्तर पर मिले कई पुरस्कार इस बात के प्रमाण हैं। उनका प्रयास होगा कि विकास की यह गति बनी रहे। वह चाहते हैं कि जिले के ग्रामीणों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बने।
इनसेट
विंध्य कारिडोर को पूरा करना ही लक्ष्य
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि नए वर्ष में विंध्य कारिडोर योजना को पूरा करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चार सौ- पांच सौ करोड़ की इस भारी भरकम योजना से पूरे विंध्य क्षेत्र का विकास होगा। हजारों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे और जिले का नाम देश के नक्शे में प्रमुखता से चमकेगा। उन्होंने कहा कि विंध्य कारिडोर योजना के पूरे होने से पूरे क्षेत्र का आमूल चूल परिवर्तन हो जाएगा।
इनसेट
नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नए वर्ष में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना व स्वास्थ्यवर्धक वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस समय नमामि गंगे और अमृत दो प्रमुख योजनाएं चल रही हैं। इनके पूरे होने पर नगर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही पार्कों के सुंदरीकरण से लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। सड़क, नाली व खड़ंजा का भी विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें