नरायनपुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार की शाम शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानन्द पार्क में हुआ। काशी प्रांत के वित्त सचिव डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष डॉ.ओपी सिंह, सचिव डा. शिवबली सिंह, वित्त सचिव आचार्य भोलानाथ सिंह, महिला संयोजिका डा. सुनीता केशरी, उपाध्यक्ष अनिल सिंह व मुन्नू प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री डा. प्रवीण पटेल, संपर्क प्रमुख पद पर डा. अजीत सिंह आदि ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष काशी प्रांत मुकुल शाह ने एनीमिया मुक्त भारत व कुपोषण मुक्त भारत जैसे कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। इसके पूर्व भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रमोद उपाध्याय ने कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन से पालन करने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे राम आसरे सिंह ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। लोकगीत गायक राजनाथ यादव ने स्वागत गीत व भजन तथा आचार्य भोलानाथ सिंह ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। संचालन डा. सी बी तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ आर सी केशरी, राकेश सिंह, दामोदर शर्मा, विरेन्द्र सिंह, तेजनरायन सिंह, अनिल सिंह, डा. अजीत सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, मुन्नू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।