फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राष्ट्रीय योगासन में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल

विज्ञापन
राष्ट्रीय योगासन में मेडल के साथ मिर्जापुर के खिलाड़ी-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
असम के धीमा जी में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय योगासन खेल चैम्पियनशिप 2025-26 हुई। इसमें मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 6 सिल्वर व 1 ब्रांज मेडल सहित 16 मेडल हासिल किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टीम मैनेजर डॉ दुर्गेश ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने कुल 48 पदक जीते हैं। इसमें मिर्जापुर जिले के खिलाड़ियों के 16 पदक शामिल हैं। कछवा ब्लाॅक के पिपरिया गांव निवासी चंदन कुमार बिंद ने सीनियर वर्ग में 3 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल, जिला मुख्यालय पुलिस लाइन की दो बहने सीनियर वर्ग में राज लक्ष्मी ने 2 सिल्वर, विजय लक्ष्मी ने 1 सिल्वर मेडल, नरायनपुर ब्लाॅक के सहसपुरा गांव निवासी आरती ने मास्टर वर्ग में सिल्वर मेडल, जिगना थाना के बहुता गांव निवासी शिवराज बिंद ने सुपर सीनियर वर्ग में 2 गोल्ड व जिले के विष्णु शरन ने सीनियर वर्ग में 3 गोल्ड मेडल जीते। मास्टर वर्ग में अर्जुन ने गोल्ड मेडल व सोनाक्षी ने सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें