फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेस्टल शेड्स और हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद

विज्ञापन
वासलीगंज ​स्थित दुकान पर कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। -संवाद।
विज्ञापन
शादी का सीजन शुुरू होते ही कपड़े के कारोबार में रौनक लौट आई है। दुकानों पर दुल्हन के लिए विभिन्न प्रकार के लहंगे उपलब्ध हैं। कपड़ा व्यापारियों के अनुसार बाजार में वेलवेट सिल्क और प्योर सिल्क लहंगे की मांग ज्यादा है। पेस्टल शेड्स, मिरर वर्क और हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद हैं। आर्यकन्या रोड, घंटाघर, त्रिमुहानी व वासलीगंज बाजार कपड़े की दुकानों पर फ्यूजन स्टाइल साड़ी-गाठन और ट्रेंडी लहंगे की खूब बिक्री हो रही है। शादी समारोह के लिए युवतियां फैंसी, जिमीचू, नेट और प्लेन बॉर्डर विद वर्क वाले लहंगे खरीद रही हैं। बनारसी सिल्क, विचित्रा, एचओ और लिनन की साड़ियों की मांग भी बढ़ी है। कपड़ा दुकानदारों का कहना है कि मिरर वर्क, बेड वर्क, कश्मीरी कढ़ाई और जरी वाले लहंगे ट्रेंड में हैं। पेस्टल रंग की साड़ियों पर सिल्वर एंब्रायडरी और मेटेलिक बॉर्डर भी महिलाओं को भा रहा है। बाजार में 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक के लहंगे और चुनरी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-संतोष कुमार जैन, कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद से लोग शादियों की तैयारियों में जुट गए थे। अब शादियों का दौर शुरू हो गया है। बाजार में भीड़ बढ़ गई है। युवतियां नए पैटर्न वाले लहंगे ज्यादा पसंद कर रही है। -मुकेश दुबे, कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि इस बार शादी के सीजन में वेलवेट सिल्क और प्योर सिल्क लहंगे की ज्यादा मांग है। प्रतिष्ठान में हर ग्राहकों के बजट के हिसाब से कपड़े उपलब्ध हैं। इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें