फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कपड़े की दुकान के सामने पड़ी मिली प्लास्टिक, 100 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पहाड़ी ब्लाॅक क्षेत्र में भगेसर, पैड़ापुर, अकसौली और गड़ईयानाला में सोमवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कपड़े की दुकान के सामने प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित दुकानदार से 100 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसे ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में जमा किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अक्षैवनाथ यादव के नेतृत्व में सफाईकर्मियों के साथ ही ग्रामीणों ने भी अभियान में शामिल होकर जनआंदोलन का रूप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और सफाईकर्मियों की मदद से छह झाल व दो बोरी प्लास्टिक का कचरा एकत्रित कर उसे संबंधित आरआरसी भेजा गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अछैबरनाथ ने ग्रामीणों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के चलते पैदा होने वाले तमाम बीमारियों से ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा बजार जाते समय झोला लेकर जाएं। प्लास्टिक के खाद्य सामग्री किसी भी दशा में पॉलिथीन में न लें। अकसौली के गडईया नाला बाजार में एक कपड़े की दुकान के सामने मिले प्लास्टिक पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने उपभोक्ता शुल्क के रूप में 100 रुपया ग्रामपंचायत के ओएसआर खाते में जमा कराया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने दुकानदारों से अपने-अपने दुकानों के सामने डस्टविन रखने का सुझाव दिया। कहा भर जाने पर उसे सड़क पर इधर-उधर न फेककर सुरक्षित स्थानों पर रखे। कूड़ा गाड़ी से प्रत्येक दिन बाजार का कूड़ा उठाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। इस मौके पर राकेश तिवारी, विजेंदर तिवारी, गामा सोनकर, अशोक यादव, सुनील कुमार सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें