अधीक्षण अभियंता कार्यालय गेट के खुले में कुछ इस तरह पड़े प्लास्टिके पाइप।- संवाद।
बिसुंदरपुर स्थित अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण कार्यालय परिसर में हजारों पाइप खराब हो रहे हैं। कई पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पाइप सुरक्षित रखने के लिए विभाग के पास स्टोर तक की व्यवस्था नहीं है।
कार्यालय परिसर में चार से छह इंच व्यास और 10 से 20 फीट लंबाई वाले पाइप बड़ी संख्या में बेतरतीब पड़े हैं। कई पाइप के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति है। घास में पाइप दब गए हैं।
अधीक्षण अभियंता जल निगम (ग्रामीण) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिसर में स्टोर व्यवस्था नहीं है। पिछले कई साल से पड़े अधिकांश पाइप खराब हो गए हैं। शीघ्र ही नीलाम किया जाएगा।