फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन ध्वस्त, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की ओर से टौंगा ग्राम सभा के पुतरिहा व पड़री के टेढ़ा गांव में डाली गई पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लीकेज के चलते जलापूर्ति बाधित होने के साथ ही पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क की पटरियों पर बह रहे पानी से आने जाने वाले राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी बहने से रास्ते में कीचड़ फैल गया है। इससे छोटे-छोटे बच्चे फिसलकर कीचड़ में गिर जा रहे हैं। पहाड़ी ब्लॉक इकाई के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष व्यास जी बिंद, मुकुंद लाल, दूधनाथ प्रजापति, चंदन बिंद, कन्हैया लाल, राधेश्याम, बद्री प्रजापति, राजेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, इसके बावजूद अभी तक पाइप लाइन का लीकेज ठीक नहीं कराया गया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। कुछ जगह पानी नल में आ भी रहा है तो वह पीने लायक नहीं है। पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को आसपास के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप सिंह का कहना था कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं थी। अब शिकायत मिली है तो अवर अभियंता को मौके पर भेजकर पाइप लाइन में लीकेज है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें