खरीफ वर्ष में जिले में डीएपी और यूरिया की कोई कमी नहीं है। पीसीएफ के बफर स्टाक में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध है।
यह जानकारी जिला प्रबंधक पीसीएफ वैभव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में बिक्री के लिए बने 105 समितियों को बृहस्पतिवार को 233.910 एमटी यूरिया तथा 250.500 एमटी डीएपी समेत कुल 484.410 एमटी उर्वरक भेजा गया है। इससे पहले पीसीएफ की तरफ से एक अप्रैल को 4621.850 एमटी यूरिया एवं 6023.300 एमटी डीएपी समेत कुल 10655.160 एमटी उर्वरक विभिन्न समितियों को भेजा गया था। पीसीएफ के बफर स्टाक में 1263 एमटी यूरिया व 3543 एमटी डीएपी उपलब्ध है।