मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को विंध्य विश्वविद्यालय के लिए देवरी कला गांव स्थित ग्रामसभा की जमीन का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही आवागमन के लिए सड़क आदि सुविधाओं को लेकर मातहतों को दिशा निर्देश दिया।
अधिकारियों का रुख देखते हुए कब्जा की गयी लगभग 20 एकड़ भूमि को रातोंरात खाली करा दिया गया। अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मड़िहान को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कालेज द्वारा बैनामा की भूमि की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इसके पूर्व पिछले शनिवार 16 सितम्बर को भी अधिकारियों ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया था। अधिकारी आदेश- निर्देश के बावजूद कार्य प्रगति पर न होने से नाराज थे। उसी समय फर्जी रिपोर्टिंग करने के आरोप में तत्कालीन एसडीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी।