फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: श्रीकृष्ण लीला के मंचन से कलाकारों ने बांधा समां

विज्ञापन
पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद हवन-पूजन करते एसएसपी सोमेन बर्मा। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों के साथ प्रशिक्षु जवानों ने ओ सांवरे गीत गाकर समां बांध दिया। गायक अमित दूबे ने गीतों से भक्तिमय वातावरण बनाया। बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। पुलिस लाइन में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहां पर लोग दर्शन-पूजन करते रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल आरपी सिंंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, उनकी पत्नी भारतीय राजस्व सेवा की उप निदेशक निवेदिता भट्टाचार्य रहीं। रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण लीला को दर्शाया गया। पुलिस कर्मियों ने भावनात्मक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग भाव विभोर हो गए। सड़क पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने पत्नी के साथ पुलिस लाइन मंदिर में विधि-विधान के साथ हवन पूजन किया। पुलिसकर्मियों व आमजन में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर एएसपी सिटी नितेश सिंह, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर, सीओ सिटी विवेक जावला, सीओ चुनार मंजरी राव, सीओ यातायात शिखा भारती, रीता यादव, विपिन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें