फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 से शुरू होगी पीजी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की प्रथम अंतरित विद्यापरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में पीजी कार्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की संस्तुति की गई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। कुलसचिव राम नारायण ने समिति के समक्ष एजेंडा (कार्यसूची) के 16 बिंदुओं को रखा। बैठक में सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने के लिए अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। परिषद में प्रस्तुत प्रस्ताव व परास्नातक सत्र 2025-26 विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षाशास्त्र, समाज कार्य, गृह-विज्ञान, एलएलएम, एम.कॉम, पीजी डिप्लोमा इन योगा एंड नैचुरोपैथी सहित अन्य के लिए सर्वसम्मति से संस्तुति दी गई। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा और पूरे प्रदेश एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा। पहली बैठक से ही यह विश्वविद्यालय अपनी सुनहरी यात्रा की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें