पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है। शोरूम में इलेक्ट्रिक वाहनों का स्टॉक आते ही खत्म हो रहा है। पीएम मोदी की अपील के बाद लोग ईधन बचत को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों में ईवी का क्रेज बढ़ा है। शोरूम संचालकों के मुताबिक, पहले महीने में पांच से छह इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होती थी। अब एक महीने में दस से 12 ईवी बिक जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग ज्यादा है। शोरुम संचालक प्रो. निखिल जायसवाल ने बताया वाहन बुकिंग होेने पर तीन से चार दिन के अंदर और कैश वाले ग्राहकों को तत्काल डिलीवरी कर दी जा रही है।
पहले महीने में हमारे यहां पांच-छह इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होती थीं, लेकिन अब ये संख्या दस से 12 के करीब पहुंच गई है। वाहन बुकिंग कराने पर डिलीवरी में तीन से चार दिन का समय लग जा रहा है।
-सुब्रत अग्रहरी। शो रुम सहयोगी।
पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा समय डेढ़ गुना मांग बढ़ गई है। ईंधन की बढ़ती कीमत और गैस की कमी को देखते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया की ओर रुख कर रहे हैं।
- अमित पांडेय। (डायरेक्टर इलेक्ट्रोराइड)।