क्षेत्र के दुबार कला चौकी अंतर्गत गड़बड़ गांव में घरेलू विवाद के बाद एक युवक का कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका शव मिला। परिजन फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी।
थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव निवासी दिनेश कोल (28) का मंगलवार रात पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर के कच्चे मकान के अंदर चला गया। वहां पर गमछे के सहारे फंदे से लटक गया।
काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी अंदर पहुंची तो उसे फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर पहुंचे परिजन पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। दो पुत्र और एक पुत्री है। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की फंदे से लटकने से मौत हुई है। संवाद