फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Fri, 10 Feb 2017 01:03 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : mrzapur
विज्ञापन
जमालपुर से खजुरौल तक करीब सात किलोमीटर क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग बनवाने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने सहजनी के ग्रामीणों ने मार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। गांव के सामने सड़क पर प्रधान रीता चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक जमालपुर के हरदी सहिजनी गांव के सामने सड़क पर खस्ताहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हुंकार भरी। इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग से गुजरने में राहगीरों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं, बावजूद इसके महकमा लापरवाह बना हुआ है। संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से जहां बीमार व स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, वहीं रात के समय इमरजेंसी के समय आवागमन कष्टदायक साबित होता है। ग्रामीणाें ने कहा कि सड़क को दुरुस्त कराने को लेकर न तो संबंधित विभाग ध्यान दे रहा है और न ही चुने गए जनप्रतिधि, जबकि चुनाव के काफी पहले से ही सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि सड़क का निर्माण अविलंब नहीं कराया गया तो ग्रामीण वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 वर्तमान समय संपर्क मार्ग का उपरी हिस्सा उखड़ कर गड्ढा में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणाें का मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। मार्ग से रोजाना करीब दो दर्जन से अधिक गांवाें के लोगाें का आना-जाना बना रहता है, बावजूद इसके मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन के दौरान हरदी सहजनी के नरसिंह चौहान, लालव्रत, अमित कुमार, दिनेश, हमीद, रामदुलार, सुजीत सिंह, आनंद, संतोष, अमरनाथ, राम आसरे, शरीफ अंसारी, भोला, मोहन, पंचम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें