फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार की हत्या पर प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मांगपत्र के माध्यम से मांग किया गया कि पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पत्रकार  के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। मांग किया गया कि पत्रकारों के साथ बार-बार दुर्व्यवहार किया जा रहा है, इसके लिए                  पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चत की जाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया कि  प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, नरेश चौधरी, संजीव जैन, अंकित अग्रहरि, सत्य प्रकाश गुप्त, विनोद कुमार तिवारी, स्वरूप सिंह, मुशीर आलम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें