फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात करने से पहले ही गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक कोर्ट तथा वाराणसी, मिर्जापुर  में हत्या एवं लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले पांच बदमाशों को कटरा, शहर तथा क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने बुधवार की शाम  कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए  आरपियों के पास से नाइन एमएम की पिस्टल समेत भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने गुरुवार की दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।

एसपी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश सुपारी लेकर कुछ जिले में एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

जानकारी होने उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह के निर्देशन और सीओ सिटी प्रवीण यादव के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कीं। जिसमें एक कटरा कोतवाल शफीक अहमद, दूसरी वासलीगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा तीसरी क्राइम ब्रांच के प्रभारी विजय प्रताप सिंह शामिल है।
विज्ञापन


सभी टीमें सुरागरसी में लगी थी तभी बुधवार को सूचना मिली कि बदमाश दो बाइक से भदोही से होते हुए  मिर्जापुर आ रहे हैं। जानकारी होते ही टीम नटवा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी करने लगी तभी बाइक सवार बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जिनको गिरफ्तार  कर लिया गया।

पूछताछ किया गया तो अमित शुक्ला ने बताया कि  उसका एक गैंग है जो सुपारी लेकर लोगों की हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य वारदात को अंजाम देता है। इस समय वह लोग मिर्जापुर तथा वाराणसी के लंका स्थित एक प्रापर्टी डीलर की हत्या करने की योजना बना रहे थे।

बताया कि इसके पूर्व 1993 में चील्ह निवासी अकबर की हत्या इसी गैंग ने की थी। वर्ष 2013 में कटरा के जेपी पुरम कालोनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

वाराणसी के आदमपुर निवासी राजू मिश्रा की बड़ा गांव में हत्या की थी। कुछ दिन पूर्व वाराणसी के ही सिगरा में लूट का प्रयास किया था।

शहर कोतवाली के फतहां निवासी राजेश गुप्ता को बरौंधा ब्रिज के पास इन्ही लोगों ने गोली मारी थी।

मड़िहान में भी इनके द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।गिरफ्तार आरोपियों में अमित शुक्ला पुत्र राधाकांत निवासी मिशन कम्पाउंड रमईपटी शहर कोतवाली, प्रभु दत्त मिश्रा पुत्र बामदेव निवासी चील्ह थाना चील्ह, आनंद बिंद पुत्र जगप्रसाद बिंद, निवासी दुल्लापुर थाना पड़री, राजकुमार वर्मा पुत्र गोपाल लाल निवासी चुप्पेपुर थाना गिलटबाजार वाराणसी, आनंद कुमार बिंद पुत्र तिलकधारी निवासी कुरकुठिया पांडेय बेलवारिया देहात कोतवाली, शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टीम में शहर कोतवाल सुनील  दत्त दूबे, उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय, आरक्षी नंद शुक्ला, विरेंद्र यादव, दिलीप कुमार, फिरोज खान, सुधीर सिंह, कुलदीप, संजय,  अरविंद आदि शामिल रहे। टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें