फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी के लिए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2017 12:31 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
भारतीय किसान सेना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बारिश हो नहीं रही है। जिले में सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। नहरों से भरपूर पानी मिल नहीं रहा है और न गांवों को भरपूर बिजली दी जा रही है। सरकार ने जनता बिजली देने का वादा नहीं निभाया। बाद में उन्होेंने  जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 18 घंटे बिजली देने, नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। तीन दिन में मांग पूरी नहीं करने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि  नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। पानी के अभाव में फसलें सूख रही हैं। कमर तोड़ मेहनत करके किसान खेतों से अन्न का उत्पादन करके देश का पेट भरता है लेकिन उसका कोई पुरसाहाल नहीं है। जिले में सूखे जैसी ही स्थिति है। वंश बहादुर सिंह पटेल व रामबली सिंह पटेल ने सोन लिफ्ट के छह पंप चलाने, 18 घंटे बिजली देने और जिले को सूखा घोषित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष लालमनी ने लोअर खजुरी से गिरने वाला पानी न रोकने पर आमरण अनशन पर बैठने को कहा। जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिह, रामभजन सिंह, अवधेश पटेल, वीरेंद्र सिंह, उदय पटेल तसौवर अली, चंद्रबली पटेल, जय प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें